Panchkula

21 वर्षों बाद श्याम लाल बंसल बने पंचकूला के मेयर

रिकॉर्ड मतों के साथ भाजपाई कमल की नगर निगम में पंचकूला एकतरफा जी..... त

कलम बाण पंचकूला

नरेश सरोहा : भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर भारी मतों से मेयर पद पर विजयी हुए प्रत्याशी श्याम लाल बंसल ने अपनी जीत का श्रेय भाजपा के समर्पित कार्यकर्त्ताओं तथा पंचकुला की जनता के उनके प्रति प्यार को दिया है।उन्होंने कहा है कि पंचकुला के मतदाताओं द्वारा उन्हें रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने के बाद उनकी जिम्मेवारी और ज्यादा बढ़ गयी है. श्याम लाल बंसल ने कहा है मेयर पद पर उनकी रिकॉर्ड जीत तथा भाजपा के 17 पार्षद प्रत्याशी जीतने के बाद साफ हो गया है कि हरियाणा की जनता केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार तथा हरियाणा में नायब सिंह सैनी की नीतियों से अभिभूत है तथा पंचकुला में जनता जनार्दन ने उनके ट्रिपल इंजन सरकार के नारे को स्वीकार करते हुये विकास के नाम पर मोहर लगाई है. श्याम लाल बंसल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी का भी आभार जताया है कि उन्होंने पंचकुला में उनके चुनाव प्रचार में न केवल लगातार चुनाव सभाएँ सम्बोधित की, बल्कि रुठे हुये भाजपा कार्यकताओं को भी मनाकर चुनाव प्रचार में लगाया. उन्होंने हरियाणा सरकार के मंत्री एवं पंचकुला नगर निगम चुनाव प्रभारी विपुल गोयल तथा सह प्रभारी कँवर पाल ग़ुज्जर का भी आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने दिन – रात एक करके चुनाव कमान रणनीति संभाल भाजपा प्रत्याशियों को विजय की राह पर खड़ा किया।
श्याम लाल बंसल ने चुनाव जीतने के बाद सबसे पहले माता मनसा देवी मंदिर में पूजा – अर्चना करके महामाई का आशीर्वाद लिया. चुनाव जीतने के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में एक समारोह का आयोजन करके श्याम लाल बंसल तथा सभी विजेता 17 भाजपा पार्षदों का अभिनन्दन किया गया।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल, पूर्व मेयर उपेंद्र आहलुवालिया, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा एवं कार्तिकय शर्मा, कालका विधायिका शक्ति रानी शर्मा, भाजपा चंडीगढ़ अध्यक्ष जीतेन्द्र मल्होत्रा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, शिवालिक विकास बोर्ड के चेयरमैन ओम प्रकाश देवीनगर, पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा तथा अजय शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री फहनीन्दर शर्मा सहित अनेक भाजपा नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button