
कलम बाण बरवाला
देवेंद्र बाजवा : पंचकूला के मेयर शाम लाल बंसल ने कहा है कि समाज को आगे बढ़ाने में हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। शहर का विकास हम सभी की सांझा जिम्मेदारी है। नगर निगम के अधिकारियों के साथ-साथ आम नागरिक का भी पंचकूला में योगदान में सहयोग लिया जाएगा। शाम लाल बंसल गुरू गद्दी बाबा प्रभू दयाल जी रिहौड़ में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे थे।
शाम लाल बंसल ने गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को सुखमय एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। शाम लाल बंसल ने कहा कि ऐसे पुण्य कार्य समाज में सेवा, संस्कार और मानवता की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी नवदंपत्तियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।



