Panchkula

जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन कुल छः सत्र का आयोजन

मुख्यमंत्री सहित अन्य वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को किया प्रशिक्षित

कलम बाण पंचकूला
नरेश सरोहा : जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित अन्य वरिष्ठ वक्ताओं ने अलग-अलग विषयों पर कार्यकर्ताओं को कुल छः सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षित किया।जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने सत्र की शुरुआत अपने अध्यक्षीय संबोधन से किया एवं प्रशिक्षण वर्ग के प्रस्तावना को कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रस्तुत किया।

अजय मित्तल ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन डॉ. पवन सैनी, प्रदेश पदाधिकारी डॉ. संजय शर्मा, जिला प्रभारी रवि बतान, विश्व हिंदू परिषद से लोकेश नागरू, प्रदेश पदाधिकारी डॉ. रिषिपाल मथाना रहे। सत्र की अध्यक्षता क्रमशः जिला सचिव अमरिंदर सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा, जिला सचिव राजकुमार शर्मा, जिला पदाधिकारी राजेंद्र नूनीवाल, जिला प्रवक्ता संजीव कौशल एवं जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने किया। प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रशिक्षण वर्ग के आयोजन के लिए प्रदेश पदाधिकारी डॉ. संजय शर्मा को वर्ग पर्यवेक्षक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अजय शर्मा को वर्ग प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है।

पहले दिन के अंतिम सत्र में बोलते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश सरकार की गरीब कल्याण योजना विषय पर विस्तार से अपना व्याख्यान दिया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहा है। प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुजरात का सीएम रहते नरेंद्र मोदी ने अपने काम के दम पर गुजरात को चमकने का काम किया और 2014 से लगातार नॉनस्टॉप देश के प्रधान सेवक के तौर पर देश की प्रगति और खुशहाली के लिए काम कर रहे हैं।

नायब सिंह सैनी ने कहा, आज भारत दुनिया में चमक रहा है ये देखकर कांग्रेस बौखलाई हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 55 साल के शासन की तुलना में प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल में 5 गुना गति से विकास के काम हुए है। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए पारदर्शी ढंग से बायोमेट्रिक से फसल खरीदने का काम किया जा रहा है। हरियाणा के किसानों ने पैदावार बढ़ाकर रिकॉर्ड तोड़ा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button