कुरुक्षेत्र के प्रसिद्ध गोताखोर सरदार परगट सिंह को गैंगस्टर बंबीहा ग्रुप ने दी जान से मारने की धमकी,5 लाख रुपये की मांगी फिरौती
कुरुक्षेत्र के प्रसिद्ध गोताखोर सरदार परगट सिंह को गैंगस्टर बंबीहा ग्रुप ने दी जान से मारने की धमकी,5 लाख रुपये की मांगी फिरौती
हरियाणा में सक्रिय गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों द्वारा फिरौती और अपराधिक वारदातों की के मामले लगातार देखने को मिल रहे थे। वही अब पंजाब के गैंगस्टर दवेंद्र बंबिहा ग्रुप के गुर्गे भी हरियाणा में सक्रिय हो गए है। वही खुद को बंबिहा ग्रुप का सदस्य बताने वाले युवक ने व्हाट्सएप मैसेज कर कुरुक्षेत्र के गांव दबखेड़ी के प्रसिद्ध गौताखोर सरदार परगट सिंह से 5 लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है।
इस मामले को लेकर गोताखोर परगट अपनी पूरी टीम के साथ कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक सुरिंदर सिंह भौरिया से मिलने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी वहीं पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र में मामले पर तुरंत कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा एक की टीम को इस मामले की जाँच करने दे आदेश दिए है। बातचीत करते हुए परगट सिंह ने कहा कि बीती देर रात 8:00 बजे व्हाट्सएप पर किसी अज्ञात युवक ने मैसेज कर खुद को बंबिहा ग्रुप का सदस्य बताते हुए ₹500000 की फिरौती मांगी,फिरौती ना देने पर 1 महीने के भीतर उनकी हत्या करने की धमकी भी दी है।
परगट सिंह ने कहा कि अगर इस मामले में गैंगस्टर बंबीहा ग्रुप शामिल है तो उन्हें भलीभांति यह जानकारी होनी चाहिए कि मैं अपना घर उजाड़ कर लोगों की सेवा कर रहा हूं और अगर इस मामले में बंबीहा ग्रुप का कोई लेना देना नहीं है तो मैं अपील करता हूं कि बंबीहा ग्रुप खुद सामने आकर सच और झूठ का फैसला करें। बता दें कि परगट दिन रात लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं कुरुक्षेत्र जिले के साथ-साथ हरियाणा दिल्ली राजस्थान पंजाब सहित अन्य राज्यों की नहरों नदियों से शवों की तलाश मैं अपनी सेवाएं दे रहे हैं पूरे देश भर में उन्हें अब तक साढ़े सौ से ज्यादा बार सम्मानित किया जा चुका है। हजारों शवों को निकाल कर परिजनों के हवाले कर चुके हैं।