23 मई से भाजपा का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू : अजय मित्तल

कलम बाण पंचकूला
नरेश सरोहा : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत पंचकूला सेक्टर 1 स्थित पीडब्लूडी विश्राम गृह में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा रहा है। 23 मई की सुबह 9 बजे से शुरू होने वाले प्रशिक्षण वर्ग का समापन 24 मई की शाम को डिजिटल वर्ग परीक्षा के साथ संपन्न होगा। प्रशिक्षण वर्ग में जिला पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, ज़िले में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि, सांसद, विधायक, महापौर, पार्षद एवं ज़िले के सभी नौ मंडलो के पदाधिकारियों की उपस्थिति अपरिहार्य होगी।
जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में अलग अलग संगठनात्मक विषय पर कुल बारह सत्र आयोजित किये जायेंगे एवं प्रत्येक सत्र में प्रदेश नेतृत्व एवं अनुभवी वक्ताओं द्वारा पंचकूला जिला संगठन के पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जायेगा। अजय मित्तल ने बताया, प्रशिक्षण वर्ग में आपेक्षित सभी कार्यकर्ता प्रथम दिन के उपरांत रात्रि विश्राम प्रशिक्षण शिविर में ही करेंगे। उन्होंने बताया, प्रशिक्षण वर्ग का मूल उद्देश्य कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक ऊर्जा, वैचारिक स्पष्टता, राष्ट्र सेवा के संस्कार एवं नेतृत्व निर्माण जैसे गुणों का विकास करना है। अजय मित्तल ने कहा, नियमित प्रशिक्षण हमें सही सोच, स्पष्ट दृष्टि, आत्मविश्वास और संगठित होकर जिम्मेदारी निभाना सिखाते है। उन्होंने कहा, संगठन के कार्य को अपना धर्म मान कर काम करना ही भाजपा कार्यकर्ता की असल पहचान है। पूर्व जिला अध्यक्ष अजय शर्मा को प्रशिक्षण वर्ग के प्रमुख की ज़िम्मेदारी दी गयी है।



