PanchkulaPolitics

हमारा मूल मंत्र जन सेवा : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

कलम बाण चंडीगढ़
सन्दीप हरियाणवी : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को सैक्टर 23 अम्बाला शहर के नजदीक भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित जिला कार्यालय अम्ब-कमल का रिबन काटकर शुभारम्भ किया। इस मौके पर उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, संगठन मंत्री रविन्द्र राजु जी, जिला प्रभारी एवं विधायक यमुनानगर घनश्याम दास अरोड़ा, विधायक असीम गोयल, सांसद रतनलाल कटारिया, जिला प्रधान राजेश बतौरा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बडी लोकतांत्रिक पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र सत्ता सुख भोगना नहीं है बल्कि सेवा करना है और इसी मूल मंत्र के साथ सभी कार्यकर्ता कार्य करते हुए जन-जन को जोड़े। इस नवनिर्मित कार्यालय के माध्यम से सम्पर्क अभियान के तहत जो जिम्मेवारी आपको मिली है उसके तहत मोहल्लों में बूथों तथा घर-घर जाकर लोगों का हालचाल पूछें तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही हैं। हम सबको मिलकर टीम भावना के साथ समाज को जोडऩा है, जितना समाज जुडेगा उतना संगठन मजबूत होगा। उन्होने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने वाले प्रदेश के लगभग एक करोड से अधिक लोग हैं। ऐसे लोगों से कार्यकर्ता सम्पर्क करें।आज हर जिले में भाजपा पार्टी अपने कार्यालय बना रही है, 12 का उदघाटन हो चुका है और आज 13वें कार्यालय का उदघाटन किया गया है। करनाल और यमुनानगर में बने भाजपा कार्यालयों का जल्द ही उदघाटन होगा और हरियाणा में 6 भाजपा कार्यालयों का निर्माण चल रहा है। सिरसा में अभी प्लाट खरीदा गया है। जिस पर पार्टी का कार्यालय बनाया जायेगा। पार्टी धीरे-धीरे आगे बढ रही है, पार्टी हम सबकी है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की विचारधारा के अनुरूप सुखी समाज की कल्पना तभी हो सकती है जब अंतिम छोर में खडे योग्य व्यक्ति को आगे बढाने का काम होगा। जब सब आगे बढेंगे तो सबमें समाजसेवा का भाव आएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा मेरा पूरा परिवार है, शास्त्रों व संस्कृति में लिखा गया है कि वसुधैव कुटुंबकम यानि सारा विश्व एक परिवार है। परिवार के नाते हमें आगे बढते हुए हमें समपर्ण भाव से कार्य करना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पांच क तय है। जिसमें कार्यकर्ता, कार्यक्रम, कार्यालय, कार्य पद्धति और कोष है। इसी रूप में पार्टी आगे बढ़ती है। उन्होने कहा कि पार्टी का चुनाव चिन्ह क कमल भी है। कमल का फूल नया संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का चुनाव चिन्ह व नाम बहुत ही सोच समझकर व विचारों से रखा गया है। कमल किचड़ में खिलता है और जब कमल खिलता है तो एक नया संदेश देता है, तो हमारे साथ नैतिक बातें जुड़ जाती है। कमल पवित्र होता है। कमल का बीज और जड़ पानी को साफ भी करता है और कमल की जडें फैलती है, उसी प्रकार जहां हम नहीं पहुंचे है वहां हमें पहुंचना है। भाजपा देश की चिंता करती है यह बात लोगों को समझाएं।इस मौके पर मंडलायुक्त रेणू एस फूलिया, उपायुक्त डा.प्रियंका सोनी अन्य पदाधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button