राष्ट्रीय डेंगू डे : रविवार को ड्राई डे जरूर मनाए : डॉ. गुगलानी
क्षेत्रवासियो की जागरुकता ही डेंगू से लड़ने का आखरी हथियार : स्वास्थ्य निरीक्षक

कलम बाण बरवाला
देवेंद्र बाजवा : शनिवार को रायपुर रानी उपमण्डल की पीएचसी हंगोला के अधीन गांव गढ़ी कोटहा,ठरवा विद्यालयों में सिविल सर्जन डॉ. मुक्ता कुमार व उप सिविल सर्जन(मलेरिया) डॉ.सोनू अरोड़ा के आदेशानुसार और पीएचसी हंगोला की चिकित्सा अधिकारी डॉ.शिल्पा गुगलानी के दिशा निर्देश में राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। विद्यालयों के विद्यार्थियों तथा आशा वर्कर के साथ स्वास्थ्य निरीक्षक संदीप कुमार और एमपीएचई बलजीत सिंह, राशिद खान ने मिलकर जागरूकता रैली निकाली गई और हेल्थ टॉक्स दिया। पीएचसी हंगोला की टीम लगातार कंटेनर इंडेक्स पर नजर रखे हुए अभी तक जो 0.4 प्रतिशत ही है। सोर्स रिडक्शन एक्टिविटी के दौरान लोगों को समझाया और डेंगू से बचाव के तरीके बता जागरूक किया जा रहा है।
चिकित्सा अधिकारी डॉ गुगलानी ने कहा कि अपने कंटेनर में पानी स्टोर करो लेकिन उसे रूटीन में 2-3 दिन तक प्रयोग कर लो जिससे लार्वा ही पैदा नहीं होगा।
एरिया में बारिश के दिनो में लोग पानी को अधिक स्टोरेज करते है जिससे लार्वा मिलता है इसलिए घर घर जाने वाली टीम डेंगू जागरूकता के पम्पलेट,हेल्थ टाक्स दे रही है। डेंगू से बचने के लिए लोगो को मोटिवेट कर रही है। उन्होंने कहा कि रविवार को ड्राई डे जरूर मनाए।
स्वास्थ्य निरीक्षक संदीप कुमार ने कहा डेंगू की घर घर जा कर सोर्स डिडक्शन कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ क्षेत्रवासियों का सहयोग और डेंगू के प्रति जागरूकता ही आखिरी हथियार है। बारिश के दिनों में पानी इक्कठा होने से लार्वा हर छोटे से छोटे बर्तन में मिल सकता है जैसे बोतल का ढक्कन,बेकार पड़े छत पर जूते,टायर, दीवाली के दिए,कोई भी टूटा डिब्बा,गमला,बेकार हुई फूट बाल,प्लास्टिक फाइबर की शीट,आदि कोई भी कंटेनर में लार्वा मिलना लाज़िम है । इसलिए पानी को खुले में इकट्ठा ना होने दे।



