Delhi

भारत अमेरिका रिश्तों में सुधार !

भारत अमेरिका रिश्तों में सुधार !

नई दिल्ली ब्यूरो
यूरोपीय संघ के साथ एफटीए वार्ता को अंतिम रूप देने के बाद भारत अपने एक अन्य मजबूत रणनीतिक साझेदार अमेरिका के साथ संबंधों पर ज्यादा फोकस कर रहा है। विदेश मंत्री अगले हफ्ते अमेरिका की यात्रा पर जा रहे हैं। वैसे तो जयशंकर वहां अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो की तरफ से क्रिटिकल मिनिरल्स पर बुलाई गई सहयोगी देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे और पैक्स सिलिका नाम की अमेरिकी पहल का सदस्य बनेगा।पिछले एक महीने में अमेरिका के चार प्रमुख सांसद भारत की यात्रा पर आ चुके हैं। इन सांसदों ने विदेश मंत्री जयशंकर समेत भारत के कुछ अन्य प्रमुख नेताओं से मुलाकात की है और द्विपक्षीय संबंधों में आये तनाव को दूर करने की जरूरत भी बताई है। सूत्रों के अनुसार दोनों देशों में चल रहे संवाद के क्रम में ही जयशंकर की भावी अमेरिका यात्रा को देखा जाना चाहिए। ‘पैक्स सिलिका’ में भारत के शामिल होने की घोषणा नये राजदूत सर्जियो गोर ने नई दिल्ली में हाल ही में की थी। इसकी दिसंबर 2025 में शुरूआत हुई थी जिसका मुख्य उद्देश्य अत्याधुनिक उद्योगों के लिए जरूरी तकनीकों में जरूरी दुर्लभ धातुओं की आपूर्ति को सुरक्षित व भरोसेमंद बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button