PanchkulaPolitics

तेज़ गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था में व्यापारी वर्ग का बड़ा योगदान : मित्तल

कलम बाण पंचकूला
नरेश सरोहा : भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने पंचकूला सेक्टर 9 के पं. दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय मार्केट में 2026 के आम बजट पर व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, जिला उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रमोद वत्स, बजट 2026 के जिला संयोजक सीए पंकज गुप्ता, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राकेश गोयल, वरिष्ठ नेता बी बी सिंगल, रोहित सेन, रमेश राणा, भाजयुमो पदाधिकारी बिंदर गुर्जर, सेक्टर 9 मार्किट के प्रधान राज कुमार राणा सहित तमाम व्यापारी और आमजन उपस्थित रहे। संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए अजय मित्तल ने कहा, भारत की तेज़ गति से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था में व्यापारियों का बड़ा योगदान है।
उन्होंने कहा, 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प की सिद्धि हेतु देश का हर व्यापारी पूरी सिद्दत से इकॉनमी को मज़बूत करने में अपना अमूल्य योगदान दे रहा है। अजय मित्तल ने कहा, बजट की घोषणा होने के बाद व्यापारी वर्ग के साथ बजट पर चर्चा का मूल उद्देश्य व्यापारी भाइयों, बहनो से 2026 के बजट पर उनकी प्रतिक्रिया लेना और राय मशवरा करना है। उन्होंने बताया, भाजपा के इस सकारात्मक पहल की सभी व्यापारियों ने सराहना की है। अजय मित्तल ने बताया, भाजपा जिला संगठन समाज के लगभग सभी वर्गों के साथ संपर्क कर बजट पर चर्चा कर रही है, जिसमे किसान, महिलाएं, युवा, छात्र, छात्राये, कामगार मज़दूर, श्रमिक व अन्य प्रमुख है।
बजट के निमित्त गठित टोली के जिला संयोजक सीए पंकज गुप्ता ने बजट में व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों से व्यापारियों को अवगत करवाया। व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ने बताया, पंचकूला ज़िले का व्यापारी केंद्रीय बजट 2026 को लेकर काफी उत्साहित और खुश है। वरिष्ठ भाजपा नेता और हरियाणा फार्मेसी कौंसिल के चेयरमैन बी बी सिंगल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यापारियों से मिले सकारात्मक प्रतिक्रिया और समर्थन के लिए धन्यवाद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button