CrimeHaryanaYamunanagar

यमुनानगर के गांव बाल छप्पर में प्रत्याशी के घर गोलीबारी का मामला : गांव में स्थापित की गई अस्थाई पुलिस चौकी

यमुनानगर : गांव बाल छप्पर में प्रत्याशी के घर 5 राउंड फायरिंग करके दहशत फैलाने की कोशिश के बाद यमुनानगर जिला प्रशासन हरकत में आया। पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, एसडीएम सुशील कुमार, डीएसपी प्रमोद कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने गांव में दौरा किया और गांव में अस्थाई पुलिस चौकी की स्थापना की गई है। वही गांव में 4 नाके लगाए गए हैं। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। वही चुनाव लड़ने से इनकार करने वाली महिला अनुराधा ने आज पुलिस सुरक्षा में अपना नामांकन दाखिल किया। इस गांव से कुल 3 लोगों ने सरपंच पद के लिए आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। वही चुनाव लड़ रही महिला अनुराधा एवं उनके पति लाल दास एवं ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सुरक्षा उपलब्ध करवाए जाने के बाद वह चुनाव मैदान में हैं। और चुनाव में विजय हासिल करके गांव के विकास कार्य करवाएंगे।

प्रत्याशी को उपलब्ध कराई गई पुलिस सुरक्षा

वहीं डीएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि गांव में अस्थाई पुलिस चौकी की स्थापना की गई है। चार पुलिस नाके लगाए गए हैं। प्रत्याशियों को भी सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि सरपंच पद के लिए 3 लोगों ने नामांकन दाखिल किए हैं। वही महिला प्रत्याशी अनुराधा को एक महिला पुलिस एवं एक पुरुष पुलिस कर्मचारी की सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। यमुनानगर का बाल छप्पर गांव उस समय सुर्खियों में आ गया जब सरपंच पद की प्रत्याशी अनुराधा के गेट पर 5 राउंड फायरिंग की गई। इसके बाद दहशत में आई अनुराधा एवं उनके परिजनों ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। जिसके बाद पूरा पुलिस प्रशासन हरकत में आया और गांव में फैली दहशत को दूर करते हुए अस्थाई पुलिस चौकी स्थापित की गई। अब अनुराधा सहित तीन सरपंच पद प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button