General

भाजपा में ही कार्यकर्ता मेहनत के दम पर बन सकता है पीएम : गुप्ता

आप" को लगा जोर का झटका : सतीश कुमार जिला उपाध्यक्ष अपने सैकड़ों समर्थको सहित हुए भाजपा में शामिल बॉक्स

विधान सभाअध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों से हम प्रभावित हुए हैं, प्रधानमंत्री और प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की नीतियां भी बहुत पसंद आई है : सतीश कुमार

पंचकुला

नरेश सरोहा(26.02.2024)लोकसभा चुनाव के बिगुल से पहले बी जे पी लगातार दूसरी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को भाजपा शामिल कर अपने कुनबे को बढ़ा रही है ।रविवार को हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और पंचकुला भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष और हाऊस ऑनर वेलफेयर सोसायटी सेक्टर 28 पंचकुला के सतीश कुमार ने अपने सैकड़ों समर्थको सहित भाजपा का दामन थामते हुए केजरीवाल की आप को करारा झटका दिया है।

सेक्टर 28 पंचकुला की पार्क में सतीश कुमार के सैकड़ों समर्थकों ने भारत माता की जय और जय श्री राम के नारों के उदघोष करते हुए भाजपा में शामिल हुए। विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता भी इतनी बड़ी संख्या में दूसरी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल होने के अवसर पर खुशी से गदगद नजर आए।उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल हुए सतीश कुमार और उनके समर्थकों को पार्टी में पूरा मान सम्मान मिलेगा। गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की एकमात्र पार्टी है जहां मेहनत करके आम कार्यकर्ता भी पीएम की कुर्सी तक पहुंच सकता है।

कार्यक्रम में सतीश कुमार ने कहा कि विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों से हम प्रभावित हुए हैं,साथ में उन्होंने प्रधानमंत्री और प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की नीतियां भी बहुत पसंद आई है।सतीश कुमार ने कहा कि वे खुद और अपने साथियों के साथ लोकसभा चुनाव में पूरी लगन के साथ कार्य करेंगे और एक बार फिर से मोदी सरकार बनाने में अपना पूरा सहयोग देंगे।इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने सभी समर्थको को भाजपा के प्रतीक का पटका पहनाया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बनतो कटारिया ,नाडा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सिद्धार्थ राणा, पंचकुला महापौर कुलभूषण गोयल,शिवालिक बोर्ड उपाध्यक्ष ओम प्रकाश देवी नगर,जिला उपा अध्यक्ष हरेंद्र मालिक, बीजेपी नेता जसबीर संधू,जसबीर गोयत, राजिंदर नौनीवाल, सुशील सिंगला,अरविंद सहगल तथा सेक्टर 28 पंचकुला के राजेश्वर शर्मा, वीडी भास्कर शर्मा,रामपाल सिंह,गुरपाल सिंह,बलवान सिंह धानिया, नानू राम कटारिया,अनिल कुमार, भूपेन्द्र,अशोक कुमार,अनिल, मक्खन सिंह,रिंकू,गुरदीप ,गुरप्रीत सैनी,गंगा राम,रमेश कुमार,राम राज,सुनील सूरी,रघुबीर,कोमल सिंह,मुन्ना लाल,बृजपाल,ज्योति धानिया,गीता देवी, जोनी देवी,शीला देवी,आशा,मनप्रीत कौर,सुखा देवी,सीमा,संगीता,सुमन कटारिया,कोमल देवी आदि मौजूद रहे।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button