Chandigarh

अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव और गरिमा से परिपूर्ण : मुख्यमंत्री

कलम बाण चंडीगढ़
नरेश सरोहा : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में व्यापार, उद्योग को नई ताकत मिली है। डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप, जीएसटी और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं ने व्यापारी वर्ग को नई पहचान और अवसर प्रदान किए हैं। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रविवार को चण्डीगढ में अग्रवाल स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्रवाल समाज का बुद्विमता, वाणिज्य कौशल और समाज सेवा में कोई सानी नहीं है। महाराजा अग्रसेन के दिखाए सामाजिक सद्भाव के सिद्वांत आज भी प्रासांगिक एवं प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि समाज ने आजादी के आन्दोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जमनालाल और लाला लाजपत राय का राष्ट्रप्रेम जब भी याद करते हैं, तो मस्तक गर्व से ऊंचा हो जाता है। उन्होंने राष्ट्र प्रेम को सदैव सर्वोपरि रखा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने एक रूपया, एक ईंट के संदेश के साथ समाज को सहयोग, समानता व आत्मनिर्भरता मार्ग दिखाया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को अपनाया है और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सुशासन और विकास पर आधारित है और हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है तथा आज देश में पूरा बदलाव देखने को मिल रहा है। अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव और गरिमा से परिपूर्ण रहा है। अग्रसैन महाराज के वंशजों ने समाज में समानता और भाईचारे को मजबूत करने का काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button