Punjab

भीषण गर्मी से निपटने के लिए पंजाब पूरी तरह तैयार : स्वास्थ्य मंत्री

कलम बाण चंडीगढ़
नरेश सरोहा : राज्यभर में भीषण गर्मी के कारण बढ़ रही कठिन परिस्थितियों के मद्देनज़र पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह ने आज कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अत्यधिक गर्मी के प्रभावों को रोकने, कम करने और प्रभावी प्रबंधन के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने हेतु सक्रिय कदम उठाए गए हैं। मंत्री ने कहा कि अत्यधिक गर्मी के कारण हीट स्ट्रेस, हीट एग्जॉशन और हीट स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है तथा हृदय और सांस संबंधी समस्याओं में भी वृद्धि होती है।

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “हमारे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी सिविल सर्जनों को सभी जिला अस्पतालों, सब-डिवीजन अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में समर्पित हीट स्ट्रोक प्रबंधन यूनिटों को कार्यशील करने के निर्देश दिए गए हैं।” उन्होंने कहा कि ये वार्ड सक्रिय कूलिंग उपायों से लैस हैं, जिनमें आइस पैक और ठंडे आई.वी. फ्लूइड शामिल हैं। प्रत्येक अस्पताल में आवश्यक चिकित्सीय सामग्री, जैसे ओ.आर.एस. और आपातकालीन दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया गया है।

मंत्री ने आगे कहा कि मरीजों को अस्पताल लाते समय रास्ते में ठंडक उपलब्ध कराने के लिए एंबुलेंसों में भी आवश्यक सुविधाएं दी गई हैं। राज्य द्वारा गर्मी संबंधी बीमारियों (एच.आर.आई.) के मामलों की रियल-टाइम निगरानी के लिए आईएचआईपी पोर्टल का उपयोग किया जा रहा है तथा हीट एक्शन प्लान के संबंध में जिला टास्क फोर्स द्वारा शिक्षा, श्रम और परिवहन विभाग के साथ बैठकें की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button