Chandigarh

अहीरवाल के शहीदों की स्मृति में नसीबपुर में बनेगा भव्य शहीद स्मारक

कलम बाण चंडीगढ़
मिलन सिंह : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत की आजादी की लड़ाई में अहीरवाल के संघर्ष व बलिदान को दुनिया के सामने लाने के लिए नारनौल के नसीबपुर में भव्य शहीद स्मारक का निर्माण किया जाएगा। इसके माध्यम से अधिक से अधिक व्यक्ति यहां आकर अहीरवाल के शहीदों के बलिदान से रूबरू हो सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यह बात बुधवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में नसीबपुर में बनने वाले शहीद स्मारक के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। इस दौरान उनके समक्ष एक प्रजेंटेशन दी गई। मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक के डिजाईन, कंसेप्ट व निर्माण आदि के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नसीबपुर में 42 कनाल 10 मरला क्षेत्रफल में भव्य शहीद स्मारक का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक में 500-600 लोगों के लिए ओपन एयर थियेटर, लाईट एंड साउंड शो का प्रावधान, 6 गैलरी, ऑडिटोरियम, एडमिन ब्लॉक सहित अन्य निर्माण कार्य करवाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद स्मारक के बीच में आने वाले तालाब का जीर्णाद्धार करके इसे भी दर्शनीय बनाया जाएगा और इसके पानी को स्वच्छ रखने के लिए अलग से एसटीपी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक परिसर में एक विशाल तिरंगा झंडा स्थापित करवाया जाएगा जो यहां आने वालों के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना पैदा करेगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि शहीद स्मारक में ग्रीनरी का विशेष ध्यान रखा जाए तथा गाड़ियों की पार्किंग के लिए भी समुचित प्रबंध किए जाएं ताकि यहां आने वाले दर्शकों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। अहीरवाल की धरती हमेशा से ही दिल्ली की रक्षा कवच रही है और यह स्वतंत्रता के उद्घोष की भूमि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button