गैंगस्टरों ते वार का 113वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 552 स्थानों पर छापेमारी; 268 गिरफ्तार

कलम बाण चंडीगढ़
नरेश सरोहा : गैंगस्टरों के विरुद्ध शुरू किए गए निर्णायक “गैंगस्टरों ते वार” अभियान के 113वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 552 ठिकानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि “गैंगस्टरों ते वार” पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक लड़ाई है, जिसे 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शुरू किया था। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।
113वें दिन पुलिस टीमों ने तीन हथियारों सहित 268 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत के बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या 28,819 हो गई है।बइसके अलावा 102 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 21 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 6 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। लोग एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों संबंधी जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचनाएं भी साझा कर सकते हैं।



