GeneralJind

शिक्षा,तकनीक, मेरिट और वैश्विक नेतृत्व ही नए भारत की असली ताकत : कार्तिकेय शर्मा

कलम बाण जींद
अमरदीप सिंह : राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने जींद स्थित ज्ञान गंगा ग्लोबल अकैडमी के भव्य वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अकैडमी परिसर में पहुंचने पर उनका पुष्प मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान शर्मा ने वरिष्ठजनों का आशीर्वाद लिया, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया और दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत को लेकर जो सोच और दूरदर्शी विजन है, वह आज देश की 140 करोड़ जनता का साझा सपना बन चुका है। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बने, इसके लिए सरकार न केवल संकल्पित है, बल्कि ठोस नीतियों, निर्णायक फैसलों और वैश्विक मंच पर मजबूत नेतृत्व के साथ उस दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है।
शर्मा ने हालिया केंद्रीय बजट का उल्लेख करते हुए कहा कि इस बजट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत सरकार आर्थिक मजबूती, निवेश और रोजगार सृजन को लेकर कितनी गंभीर है। बजट में किए गए प्रावधान विकसित भारत की नींव को और मजबूत करते हैं। चाहे डेटा सेंटर को बढ़ावा देने की बात हो, इनकम टैक्स में छूट देकर निवेश का माहौल बनाना हो या अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को भारत में निवेश के लिए प्रोत्साहित करना हो, इन सभी नीतियों का सीधा लाभ देश के युवाओं, मध्यम वर्ग और उद्यमियों को मिलने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button