BusinessChandigarh

केएमपी एक्सप्रेस वे बनेगा हरियाणा की औद्योगिक क्रांति की रीढ़ : राव नरबीर सिंह

कलम बाण चंडीगढ़
नरेश सरोहा : हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि लगभग 135 किलोमीटर लंबा कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस वे हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की एक अत्यंत महत्वपूर्ण संपत्ति है। वर्ष 2031 की संभावित जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इसके दोनों ओर 5 नए शहर विकसित करने के उद्देश्य से पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन किया है।
उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत-2047’ विज़न को साकार करने में दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की भूमिका अहम है और केएमपी एक्सप्रेस वे इस दिशा में एक मजबूत आधार प्रदान करेगा। इसी अनुरूप हरियाणा सरकार ने अपनी औद्योगिक नीति में आवश्यक संशोधन किए हैं, ताकि निवेश, रोजगार और आधारभूत ढांचे को नई गति मिल सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि एचएसआईआईडीसी का दायित्व केवल आय अर्जन तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उद्योगपतियों को सुविधाजनक सेवाएं, त्वरित प्रक्रियाएं और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना निगम का मूल उद्देश्य होना चाहिए। सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्ष 2030 तक औद्योगिक विकास को और तेज करने के लिए 10 नई आईएमटी स्थापित करने की घोषणा की थी, जिनमें से 5 आईएमटी को स्वीकृति मिल चुकी है और उन्हें विकसित करने की प्रक्रिया प्रगति पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button