JindPolitics

ग्रामीण विद्यालय शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की हैं मजबूत नींव : बेदी

कलम बाण जींद
अमरदीप सिंह : हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि ग्रामीण विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ये विद्यालय शिक्षा, संस्कार और चरित्र निर्माण के साथ-साथ मातृ भूमि के प्रति प्रेम-प्यार भी पैदा कर रहा है। ग्रामीण विद्यालय आज राष्ट्र निर्माण की सशक्त नींव बनकर उभर रहे हैं। मंत्री कृष्ण आज जिला जींद के गांव हथो स्थित निजी स्कूल में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल, कला, संस्कृति और नैतिक शिक्षा भी उतनी ही आवश्यक है। प्रदेश व केंद्र सरकार भारतीय संस्कृति, भारतीय विचारधारा और राष्ट्र प्रेम को लेकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चला रही है। हमारी संस्कृति संत महापुरूषों की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है ताकि युवा पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ी रहे।
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान देश के विद्यार्थियों का आह्वान किया कि विद्यार्थियों को परीक्षा को लेकर भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। परीक्षा को उत्सव की तरह लेकर चलें। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है। विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम करें, सफलता निश्चित रूप से उनके कदम चूमेगी। इस मौके पर एचसीएस जगदीप ढांडा, वीरेंद्र गर्ग, बीईओ संतोष शर्मा सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button