General

उपचुनाव में आप ने गुजरात और पंजाब में जीत दर्ज की : सुरेन्द्र राठी

आने वाला समय आम आदमी पार्टी का : राठी

कलम बाण पंचकूला

नरेश सरोहा : आम आदमी पार्टी द्वारा गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर शानदार जीत दर्ज की गई है। आम आदमी पार्टी लोकसभा अध्यक्ष अंबाला एवं प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र राठी के नेतृत्व में लड्डू बांटकर जीत की खुशी का जश्न मनाया। पंजाब के लुधियाना से संजीव अरोड़ा ने उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को 10637 मतों से हरा कर बम्पर जीत दर्ज की व गुजरात में भाजपा के उम्मीदवार को 17554 वोटों से हराकर जबरदस्त जीत दर्ज की। सुरेंद्र राठी ने कहा कि मोदी के गढ़ में सेंध लगी है। सिर्फ “आप” ही बदलाव ला सकती है और लेकर आएगी। विधानसभा सीट्स पर विजयी का साफ संदेश है कि आने वाला समय आम आदमी पार्टी का होगा।

राठी ने देश के कोने- कोने में काम कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। देश की जनता को काम की सच्चाई और, ईमानदार की राजनीति को चुनने पर बधाई दी। यह जीत आम आदमी पार्टी की नीतियों, जनता के विश्वास और संगठन की मजबूत मेहनत का प्रतीक है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का अथक मेहनत और समर्पण का परिणाम है। इस अवसर पर माइनॉरिटी सेल के प्रधान साहिबदीन, राजवीर दलाल, महिला प्रधान वीनस ढाका, होशियार सिंह, ताराचंद कादियान, हरज्ञान सिंह, जगमोहन बट्टू, नसीब सिंह, युवा प्रधान मनमोहन रिंकू श्यामलाल, सोहनलाल, युवा सचिव विनोद कुमार, महावीर छिक्कारा, जसन धारीवाल, संजय भरद्वाज भी उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button