Ambala

प्रदर्शन कर रहे हजारों बिजली कर्मियों के बीच ज्ञापन लेने खुद पहुंचे अनिल विज

कलम बाण अंबाला
संदीप : अपने बेबाक अंदाज के लिए प्रसिद्ध हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज आज अम्बाला छावनी में प्रदेशभर से एकत्रित हुए ऑल हरियाणा पॉवर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के हजारों सदस्यों के बीच उनके प्रदर्शनस्थल पर ही पहुंच गए जिसे देख कर्मचारी हैरान रह गए। यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन देने हेतु मंत्री अनिल विज के आवास पर आना था, मगर मंत्री अनिल विज ज्ञापन लेने के लिए स्वयं हजारों कर्मचारियों के बीच प्रदर्शनस्थल पर पहुंच गए। प्रदर्शनस्थल पर पहुंचते ही ऊर्जा मंत्री अनिल विज हजारों कर्मचारियों के बीच से होते हुए सीधे मंच पर पहुंचे जहां उन्होंने यूनियन पदाधिकारियों से ज्ञापन लिया।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके दफ्तर हमेशा कर्मचारियों के लिए खुले हैं, यूनियन नेताओं ने उनके समक्ष कुछ मांगे रखी हैं जिनमें मुख्य एक्स-ग्रेशिया की मांग रखी है जिसमें कुछ कर्मचारियों की मृत्यु होने पर एन्हें एक्स-ग्रेशिया नहीं मिल है जिसमें पांच वर्ष की शर्त है, वह कोशिश करेंगे की इसमें पांच वर्ष से घटाकर इसे दो वर्ष किया जाए।
उन्होंने यूनियन की दूसरी मांग कि कच्चे कर्मियों को रेगुलर करने पर कहा कि इस मांग को उन्होंने शुरू करवा दिया है और पोर्टल पर ऐसे कर्मचारियों के नाम चढ़ाए जा रहे हैं। इसी प्रकार, कर्मचारियों को रिस्क अलांउस की मांग पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस पर वह सहमत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button