राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल पंचकूला में, मुख्यमंत्री गुरुग्राम में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज
लोक भवन चंडीगढ़ में होगा ‘एट होम’ कार्यक्रम

कलम बाण चंडीगढ़
नरेश सरोहा : हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष 26 जनवरी को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में पंचकूला तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। ‘एट होम’ कार्यक्रम लोक भवन, चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। राज्य के सभी मंडलों, जिलों, उपमंडलों, तहसीलों और अन्य प्रमुख स्थानों पर प्रातः 10.00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा इस आशय का एक पत्र जारी किया गया है।
अम्बाला में सांसद रेखा शर्मा, भिवानी में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा, चरखी दादरी में सांसद धर्मबीर सिंह, फरीदाबाद में स्वास्थ्य मंत्री सुश्री आरती सिंह राव, फतेहाबाद में हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष श्री कृष्ण लाल मिड्ढा, नवगठित जिला हांसी में केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामले तथा ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल, हिसार में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा, झज्जर में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर, जींद में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चैधरी और कैथल में सांसद श्री नवीन जिंदल ध्वजारोहण करेंगे।
करनाल में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण, कुरुक्षेत्र में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, महेंद्रगढ़ में उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह, नूंह में सांसद श्री सुभाष बराला, पलवल में सांसद श्री रामचंद्र जांगड़ा, पानीपत में विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, रेवाड़ी में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम, रोहतक में सहकारिता मंत्री श्री अरविंद कुमार शर्मा, सिरसा में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री विपुल गोयल, सोनीपत में कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा तथा यमुनानगर में ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।



