Shimla

राहत की साँस : जमकर पूरी रात बारिश के बाद निकली धूप,अब तक 627 रोड़ बंद

कलम बाण शिमला
मिलन सिंह : देव भूमि हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट के बीच जमकर बारिश औऱ बर्फबारी देखने को मिली. शिमला के कुफरी, नारकंडा समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश बर्फबारी ने पूरी सीजन की कमी पूरी कर दी. मनाली शहर, सोलांग नाला अटल टनल, रोहतांग पास और कोठी गुलाबा में भी जमकर हिमपात हुआ. इसके अलावा, प्रदेश के अन्य इलाकों में बीती पूरी रात को बारिश का दौर जारी रहा. प्रदेश में बर्फबारी की वजह से अब तक 627 रोड़ बंद हैं. इनमें तीन नेशनल हाईवे भी शामिल हैं.
इसी तरह, लाहौल स्पीति में अटल टनल समेत अन्य इलाकों में रात से हिमपात का दौर जारी रहा. पूरे कुल्लू जिले में बुधवार के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं. लाहौल घाटी में उदयपुर और केलांग में 28 जनवरी को शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित की गई है. जानकारी के अनुसार, बीती रात को मंडी समेत प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है. इसके अलावा, मंगलवार सुबह शिमला ऊपरी इलाकों में नारकंडा के आसपास हिमपात हो रहा है.
मौसम विभाग ने बताया कि लाहौल घाटी के ताबो में सबसे कम न्यूनतम तापमान -8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान पांवटा साहिब में 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिली. चंबा के सलूणी में 9.3 मिमी, मनाली में 6.0 मिमी, तिस्सा और सेओबाग में 1.0 मिमी, सराहन में 0.7 मिमी और शिमला के रामपुर में 0.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।भाभानगर क्षेत्र में भी हल्की बारिश हुई।
उधर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी रहा और लाहौल के गोंदला में 22.0 सेमी (करीब एक फीट), कुकुमसेरी में 21.3 सेमी, मनाली करे कोठी में 20.0 सेमी, कोकसर में 19.0 सेमी, लाहौल के हंसा में 15.0 सेमी और केलांग में 12.5 सेमी ताजा हिमपात दर्ज किया गया. इसके अलावा कल्पा में 5.5 सेमी, सांगला में 1.8 सेमी और जोत में 1.0 सेमी बर्फबारी हुई।
शिमला के कुफरी और नारकंडा में 52 किमी प्रति घंटे, मशोबरा में 44 किमी प्रति घंटे, बजौरा में 43 किमी प्रति घंटे और सेओबाग में 33 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली है. ऊना और मंडी जिलों में ठंडे दिन की स्थिति रही. ऊना में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री नीचे और अधिकतम 6.1 डिग्री नीचे दर्ज हुआ, जबकि मंडी में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री और अधिकतम 5.9 डिग्री कम रहा. हालांकि प्रदेश में फिलहाल शीत लहर की स्थिति दर्ज नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button