General

हरियाणा सरकार ने 4 एचसीएस अधिकारियों के तबादले व नियुक्ति आदेश किए जारी

कलम बाण चंडीगढ़

नरेश सरोहा : हरियाणा सरकार ने चार एचसीएस (हरियाणा सिविल सेवा) अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार, सतींदर सिवाच, जिला नगर आयुक्त, कुरुक्षेत्र , को अब उपमंडल अधिकारी (ना.) बराड़ा नियुक्त किया गया है। भारत भूषण, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ,पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण को गृह विभाग में उप सचिव का कार्यभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है। अमन कुमार, उपमंडल अधिकारी (ना.) बराड़ा, को अब जिला नगर आयुक्त, कुरुक्षेत्र नियुक्त किया गया है।

हरप्रीत कौर, संयुक्त निदेशक (प्रशासन) एवं उप सचिव सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग को अब संयुक्त निदेशक ,मॉडल संस्कृति स्कूलस नियुक्त किया गया है। यह पद वर्तमान में रिक्त चल रहा था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button