
कलम बाण पंचकूला
नरेश सरोहा : पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल ने कहा कि हरियाणा और केंद्र सरकार द्वारा आमजन के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। हाल ही में पेश केंद्रीय बजट में समाज के सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि देश की तेज गति से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था में व्यापारी वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार करने में देश का प्रत्येक व्यापारी पूरी प्रतिबद्धता के साथ अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अपना अमूल्य योगदान दे रहा है।
कुलभूषण गोयल ने बताया कि बजट घोषणा के बाद व्यापारी वर्ग के साथ चर्चा करने का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2026 के केंद्रीय बजट पर उनकी प्रतिक्रिया लेना और सुझाव आमंत्रित करना है, ताकि जमीनी स्तर पर उनकी अपेक्षाओं और सुझावों को समझा जा सके। भाजपा जिला प्रधान अजय मित्तल ने कहा कि इस सकारात्मक पहल की व्यापारियों ने सराहना की है। भाजपा जिला संगठन समाज के विभिन्न वर्गों—किसान, महिलाएं, युवा, छात्र-छात्राएं, कामगार, मजदूर और श्रमिक—के साथ भी बजट को लेकर संवाद कर रहा है ।उन्होंने कहा कि पंचकूला जिले का व्यापारी वर्ग केंद्रीय बजट 2026 को लेकर उत्साहित और संतुष्ट है।



