PanchkulaMOTIVATIONAL

समाज सुधार में संत समाज का अहम योगदान : गोयल

कलम बाण पंचकूला
मिलन सिंह : पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल ने कहा कि समाज के नैतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक उत्थान में संत समाज की भूमिका सदैव मार्गदर्शक रही है। संतों की शिक्षाएं मानवता, सेवा, सद्भाव और अनुशासन का संदेश देती हैं, जो आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हो गई हैं। यह विचार उन्होंने श्री श्री 108 तपोनिष्ठ अग्निहोत्री संपूर्णानंद ब्रह्मचारी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त करने के उपरांत व्यक्त किए। कुलभूषण गोयल ने कहा कि संत समाज केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को सही दिशा देने, संस्कारों को मजबूत करने और सकारात्मक सोच विकसित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।

उन्होंने कहा कि संतों के सान्निध्य से व्यक्ति में सेवा भाव जागृत होता है और समाज में आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द की भावना मजबूत होती है। आज जब समाज अनेक सामाजिक चुनौतियों से जूझ रहा है, ऐसे समय में संतों के विचार और मार्गदर्शन समाज को नई दिशा प्रदान कर सकते हैं। पूर्व महापौर ने कहा कि संत समाज द्वारा दिए गए संस्कार ही युवाओं को नशा, हिंसा और भटकाव से दूर रखने में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने संत संपूर्णानंद ब्रह्मचारी के आध्यात्मिक मार्गदर्शन को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button