
कलम बाण नई दिल्ली
मिलन सिंह : लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा अध्यक्ष ने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। लोकसभा में दो पूर्व सांसदों (अजित पवार, सुरेश कलमाड़ी) की मौत पर भी दोनों सदनों में शोक प्रकट किया गया।दोनों सदनों ने दो मिनट का मौन रखा, जिसके दौरान सभी सांसद खड़े होकर श्रद्धांजलि दी।लोकसभा स्पीकर बिरला ने कहा कि बेगम खालिदा जिया भारत-बांग्लादेश संबंधों की मजबूती के लिए हमेशा याद की जाएंगी।उनके कार्यकाल में दोनों देशों के बीच सहयोग और संवाद को बढ़ावा मिला था। भारत के इस कदम को पड़ोसी देश बांग्लादेश के साथ संबंधों के संदर्भ में भी देखा जा रहा है।
भारत-बांग्लादेश संबंधों में उनके योगदान को सराहा गया
बांग्लादेश में दो हफ्तों बाद ही आम चुनाव है जिसमें माना जा रहा है कि खालिदा जिया की पार्टी बीएनपी चुनावी दौड़ में आगे है। स्वर्गीय जिया के पुत्र तौर तारिक रहमान को भावी प्रधानमंत्री पद के मजबूत दावेदार के दौर पर देखा जा रहा है। सनद रहे कि खालिदा जिया के निधन पर भारत ने तुरंत संवेदना जताई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके बेटे तारिक रहमान को व्यक्तिगत पत्र भेजा, जिसमें उन्हें ‘दृढ संकल्प वाली नेता’ बताया और भारत-बांग्लादेश साझेदारी में उनके योगदान की सराहना की।



