Faridabad

वाईएमसीए में स्वर्ण जयंती उत्सव पर पूर्व छात्र मिलन समारोह – ‘संगम-2026 आयोजित

कलम बाण फरीदाबाद
निशा सहरावत : भारती एयरटेल फाउंडेशन ने अपने स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के 100 स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप देने की घोषणा की है।
यह घोषणा भारती एंटरप्राइजेज के उपाध्यक्ष एवं संस्थान के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र राकेश भारती मित्तल ने स्वर्ण जयंती पूर्व छात्र मिलन समारोह – ‘संगम-2026’ के दौरान की गयी। यह आयोजन संस्थान के 1972-76 बैच के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में आयोजित किया गया था। कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि भारती एंटरप्राइजेज के उपाध्यक्ष श्री राकेश भारती मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उभरती प्रौद्योगिकियों में अत्याधुनिक अनुसंधान, नवाचार और कौशल विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने विश्वविद्यालय में अनुमानित 23 करोड़ रुपये के निवेश से चार नए उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस) विकसित करने की घोषणा की। ये सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस भविष्य के प्रौद्योगिकी को ध्यान में रखते हुए विकसित किये जा रहे हैं, जिनमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं मशीन लर्निंग, एंटी-ड्रोन टेक्नोलॉजी, मेकाट्रॉनिक्स तथा आइडिया लैब शामिल हैं।
समारोह में डाइकिन इंडिया के सीईओ और एमडी कंवलजीत जावा, फुजी जेमको प्रा. लिमिटेड के सीईओ डॉ. महेश सचदेवा, वाईएमसीए मॉब एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखदेव सिंह सहित विभिन्न क्षेत्रों के अन्य वरिष्ठ कॉर्पोरेट लीडर्स और पूर्व छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय की एलुमनाई अफेयर्स सेल द्वारा किया गया, जिसका समन्वय प्रो. मुनीश वशिष्ठ, डीन (इंस्टीट्यूशन) तथा प्रो. संजीव गोयल, डीन (एलुमनाई अफेयर्स) ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button