राहुल गांधी के तमाशे का पर्दाफाश हो गया, बिहार चुनाव में जनता ने इन्हें उखाड़कर फेंका : ऊर्जा मंत्री

कलम बाण चंडीगढ़
नरेश सरोहा : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान कि जैसे देश से मुगल और अंग्रेज चले गए वैसे ही भाजपा भी चली जाएगी, पर हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी जी को इतिहास का ज्ञान नहीं है। उन्होंने कहा कि मुगल और अंग्रेज विदेशी थे, इसलिए वो देश से वह चले गए। मगर भारतीय जनता पार्टी देश की माटी से बनी पार्टी है, इस देश की, संस्कृति की, ज्ञान की और यहां के लोगों की पार्टी है, और राहुल गांधी ऐसा कह रहे हैं तो वह लोगों को गाली दे रहे हैं।
आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह हमारा देश है और हम इसी देश के हैं, यदि जाएगी तो कांग्रेस जाएगी क्योंकि कांग्रेस एक विदेशी पार्टी है। कांग्रेस का जन्म 1885 में एक अंग्रेज एओ ह्यूम ने अंग्रेजों की चापलूसी के लिए किया था। ये पार्टी धीरे-धीरे खत्म हो रही है और थोड़ी रह गई है वहां से भी जल्द खत्म हो जाएगी।वहीं, राहुल गांधी के वोट चोरी के बयान पर पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी ने जितना तमाशा किया था उसका पर्दाफाश हो गया। कहीं पर भी कोई सच्चाई नहीं निकली। इन्होंने चुनाव आयोग को लिखित शिकायत नहीं की क्योंकि इनके पास कोई तथ्य नहीं है और लोग भी इनकी बातों में नहीं आए।
बिहार चुनाव से पहले इन्होंने पदयात्रा करते हुए वोट चोरी का मुद्दा बनाया, मगर लोगों ने बात नहीं मानी और चुनाव से इन्हें उखाड़कर फेंक दिया। राहुल गांधी का तो बहुत ही बुरा हाल हुआ क्योंकि झूठ बोले कव्वा काटे।



