
कलम बाण पंचकूला
नरेश सरोहा : पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को उनके जन्म दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रविवार को मुख्यमंत्री श्रीमाता मनसा देवी गोधाम पहुंचे, जहां उन्होंने गायों को गुड़ व चारा खिलाया तथा विधिवत गौ पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
कुलभूषण गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में पंचकूला सहित पूरे हरियाणा में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। पंचकूला में करोड़ों रुपये के विकास कार्य पूरे किए गए हैं, जिससे शहर की आधारभूत सुविधाएं सशक्त हुई हैं और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिली हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी प्रदेश विकास की इसी रफ्तार से आगे बढ़ता रहेगा और हरियाणा प्रगति के नए शिखर छुएगा।
इस अवसर पर पंचकूला भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव श्री प्रवीण अत्रे भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जन्म दिवस पर मिले स्नेह और शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त किया तथा जनसेवा और विकास के संकल्प को दोहराया।



