KarnalMOTIVATIONAL

मनरेगा में किए गए बदलाव मजदूर और किसानों के हित में है : कल्याण

कलम बाण करनाल
मंजीत सिंह वड़ैच : हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित राष्ट्र के विज़न के लिए जरूरी है कि राष्ट्र का हर व्यक्ति आत्मनिर्भर हो। उन्होंने कहा कि धरातल पर गांवों को मजबूत करना जरूरी है। गांव देश की तरक्की का अद्धर हैं। हरविंदर कल्याण आज करनाल के घरौंडा हलके के गांव फुरलक और बसताड़ा के आरपीआईआईटी कॉलेज में आयोजित जी राम जी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी का मानना है कि राष्ट्र की तरक्की के लिए आवश्यक है, मजदूरों के हाथों में काम हो और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की स्थिति मज़बूत बने। इसी कड़ी में मनरेगा में बदलाव करके किसानों एवं मजदूरों के हक में इसे वीबी-जी राम जी किया गया है। कल्याण ने इस मौके पर हलके में पिछले 11 सालों में कराए गए मुख्य विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब हरियाणा में सरकारी नौकरियां केवल सिफारिश पर मिलती थी।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल द्वारा की गई व्यवस्था परिवर्तन के परिणाम स्वरूप आज मेरिट पर नौकरियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि सुधार के लिए व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव करने पड़ते हैं। पता चलने पर कमियों को भी दूर किया जा रहा है। श्री कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों, मजदूरों व गरीबों का दर्द समझते हैं। इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी और आम जन उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button