भाजपा ‘प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न
प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ता निर्माण एवं सशक्त राष्ट्र बनाना है : अजय मित्तल

कलम बाण पंचकूला
नरेश सरोहा : भाजपा मुख्यालय पंचकमल के अटल सभागार में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रदेश पदाधिकारी जवाहर सैनी और भारत भूषण जुयाल ने बतौर वक्ता कार्यशाला में आये ज़िले के प्रमुख पदाधिकारियों को प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारियों को लेकर विस्तार से जानकारी दी। जिला अध्यक्ष अजय मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में जिला प्रभारी रवि बतान, अभियान के जिला संयोजक कुलभूषण गोयल, जिला सह संयोजक सुरेश वर्मा, भवनजीत सिंह, संयोजिका बबली शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, कालका नगर परिषद् चेयरमैन कृष्ण लाम्बा, जिला पदाधिकारी, मंडलो के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा, प्रशिक्षण महाभियान का उद्देश्य व्यक्ति को सक्षम बनाना, संगठन को मजबूत करना और राष्ट्र को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा, नेतृत्व एक दिन में तैयार नहीं होता, यह निरंतर सीखने, अनुशासन प्रियता और अनुभव से विकसित होता है। प्रशिक्षण हमें सही सोच, स्पष्ट दृष्टि, आत्मविश्वास और संगठित होकर जिम्मेदारी निभाना सिखाता है। अजय मित्तल ने कहा, जब हम व्यक्तिगत सोच से ऊपर उठकर सामूहिक सोच अपनाते हैं, तभी बड़े लक्ष्य हासिल होते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
कार्यशाला के प्रथम सत्र में बतौर वक्ता बोलते हुए जवाहर सैनी ने कहा, प्रशिक्षण महाअभियान के माध्यम से पार्टी के 14 करोड़ कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। जवाहर सैनी ने बताया कि आगामी 7 मार्च से 14 अप्रैल के मध्य पंचकूला ज़िले के दोनों विधानसभाओ के सभी 9 सांगठनिक मंडलो में प्रशिक्षण कार्यशाला का दो दिवसीय आयोजनं किया जायेगा। डिजिटल प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जवाहर सैनी ने कार्यशाला के दौरान करणीय कार्यो के बार में जानकारी दी। कार्यशाला के द्रितीय सत्र के वक्ता भारत भूषण जुयाल ने कहा, भाजपा का ‘प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ विश्व का सबसे बड़ा प्रशिक्षण अभियान है। ‘प्रशिक्षण में नवाचार’ विषय पर बोलते हुए भारत भूषण ने कहा, संगठन के कार्य को अपना धर्म मान कर काम करना ही भाजपा कार्यकर्ता की असल पहचान है।



