PanchkulaPolitics

भाजपा नेताओं ने हवन कर मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की बधाइयाँ

नायब सिंह सैनी हरियाणा के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री : अजय मित्तल

कलम बाण पंचकूला
नरेश सरोहा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिवस के अवसर पर कल रविवार को माता मनसा देवी मंदिर में प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, स्वामी संपूर्णानंद ब्रह्मचारी जी महाराज, नगर महापौर कुलभूषण गोयल, जिला महामंत्री जय कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामलाल बंसल, विशाल सेठ, जिला उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा, प्रमोद सिंगला सहित तमाम नेताओं और पदाधिकारियों ने विशेष पूजा अर्चना और हवन कर मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रमोद वत्स, महिला मोर्चा कार्यकारी अध्यक्ष अनुराधा पुरी, मंडल महामंत्री पुष्प सिंहरोहा, वैभव मनचंदा, भाजपा नेता सुखबीर पुनिया, हरविंदर गुर्जर, मनु सिंगला सहित तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को लड्डू खिला कर बधाइयाँ दी। इस अवसर पर पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा कि नायब सिंह सैनी हरियाणा के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री है। अपनी ऊर्जावान कार्यशैली और व्यवहार कुशलता से उन्होंने करोड़ों हरियाणा वासियों के दिलो में जगह बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button