Politics

प्रमोद डाबला बने कांग्रेस एससी विभाग हरियाणा के प्रदेश सचिव

कहा : युवा साथियों में नई ऊर्जा और संगठन की विचारधारा को प्रदेश के हर घर तक पहुंचाएंगे

कलम बाण पंचकूला
देवेन्द्र बाजवा : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा गत सप्ताह एस सी विभाग हरियाणा की नियुक्ति सूची जारी करने से प्रदेश के प्रत्येक जिले में खुशी का माहौल बना हुआ है। पंचकूला से प्रमोद डाबला को प्रदेश सचिव बनाने पर युवा कांग्रेसियों में और अनुसूचित जाति के लोगो में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस अवसर पर नव नियुक्त प्रदेश सचिव प्रमोद डाबला ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जो मुझ पर भरोसा जताया उस पर दृढ़ संकल्प के साथ हरियाणा प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की भरपूर कोशिश करूंगा। युवा साथियों में नई ऊर्जा और संगठन की विचारधारा को प्रदेश के हर घर घर पहुंचाएंगे।

डाबला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से सामाजिक, न्याय, समानता और भाईचारे के पक्ष में राजनीति करती रही है। उन्होंने अपनी इस नियुक्ति पर कांग्रेस हाई कमान के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे,पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी, पूर्व मुख्यममंत्री भूपेन्द्र हुडा और हरियाणा के युवाओं के लोकप्रिय नेता एवं सांसद दीपेंद्र हुडा तथा चेयरमैन राजेंद्र पाल गौतम(एस सी विभाग) का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button