प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के विजन को साकार करने की कुंजी युवाओं के पास : मुख्यमंत्री सैनी
राज्य सरकार युवाओं के कौशल विकास, रोजगार और स्वास्थ्य पर दे रही विशेष बल
कलम बाण कुरुक्षेत्र
सुरेश वर्मा : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत युवाओं का देश है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को साकार करने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी देश की युवा पीढ़ी पर है। उन्होंने इस लक्ष्य को महत्वाकांक्षी बताते हुए पूर्ण विश्वास जताया कि युवाओं की ऊर्जा, संकल्प और सामर्थ्य के बल पर इसे सफलतापूर्वक प्राप्त किया जायेगा।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज कुरुक्षेत्र में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत अंतर-राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम-2025′ के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस अवसर पर युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा खेल मंत्री श्री गौरव गौतम भी उपस्थित थे।
एक भारत श्रेष्ठ भारत’ युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम 2025 में 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 600 युवा प्रतिनिधियों ने भाग लिया
सैनी ने कहा कि इस पहल ने युवाओं को आपस में जुड़ने, देश की विविध संस्कृतियों को समझने और एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने का एक बहुमूल्य अवसर प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि देश भर से युवा यहां आए हैं, कोई उत्तर से, कोई दक्षिण से, कोई पूर्व से तो कोई पश्चिम से। आपकी भाषाएं भिन्न हो सकती हैं, खानपान की आदतें अलग हो सकती हैं, आपके लोकगीत और नृत्य भी अलग-अलग हो सकते हैं। लेकिन एक बात जो हम सभी को एक सूत्र में पिरोती है, वह है भारतीय होने की हमारी साझा पहचान। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत और गौरव है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि जब आप अपने-अपने राज्यों में लौटें, तो इस समृद्ध अनुभव को अपने दोस्तों, परिवारों और समुदायों के साथ साझा करें। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के महत्व और ‘युवा शक्ति, राष्ट्र शक्ति’ की भावना को जन-जन तक पहुँचाएं। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल सांस्कृतिक समझ और समावेशिता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से राष्ट्रीय एकता और अखंडता को भी सुदृढ़ करते




