PanchkulaPolitics

पंजाब में ऐतिहासिक स्वास्थ्य पहल: ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज : राठी

कलम बाण पंचकूला
नरेश सरोहा : आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता व लोकसभा अध्यक्ष अंबाला सुरेंद्र राठी ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी कदम उठाते हुए आज से ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा शुरू कर दी है। इस योजना के तहत पंजाब के सभी नागरिक बिना किसी भेदभाव और बिना जेब पर बोझ के इलाज करा सकेंगे।

सरकार का कहना है कि यह पहल केवल एक स्वास्थ्य योजना नहीं, बल्कि आम आदमी को उसके बुनियादी स्वास्थ्य अधिकार की गारंटी है। योजना के अंतर्गत गंभीर बीमारियों से लेकर बड़े ऑपरेशन तक का खर्च सरकार वहन करेगी, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। राठी ने कहा कि आम आदमी पार्टी कि यह कार्य शैली है कि इलाज किसी खास वर्ग का विशेषाधिकार नहीं, बल्कि हर नागरिक के लिए है। सरकार का लक्ष्य है कि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे। सरकार ने इस अवसर पर “स्वस्थ पंजाब, मजबूत पंजाब” के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जाएगा, ताकि हर नागरिक को सम्मानजनक और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button