Charkhi DadriCrimeHaryana

नगर परिषद कर्मचारी फिर से भूख हड़ताल पर, काली दीवाली मनाने की दी चेतावनी

चरखी दादरी : नगर परिषद सफाई कर्मचारी संघ हरियाणा के आव्हान पर प्रदेश भर में सफाई कर्मचारी गुरुवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। दादरी में भी सफाई कर्मचारियों ने नगरपालिका के गेट के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल का आज दूसरा दिन है अगर इसके बाद भी मांगे नहीं मानी गई तो सफाई कर्मचारी अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर चले जाएंगे। दादरी जिले के सभी करीब दो सौ सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल में हिस्सा लिया। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था भी चरमरा गई। सफाई नही होने से आम नागरिकों व दुकानदारों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा हैं। हालांकि आज रोहतक में सफाई कर्मचारियों की राज्य कमेटी के प्रतिनिधि मंडल की निकाय मंत्री कमल गुप्ता के साथ आज बैठक होनी है उसके बाद कर्मचारीयों द्वारा आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

शहर में लगे गंदगी के ढेरों से परेशान जनता

नगर परिषद के कर्मचारी एक बार फिर से क्रमिक भूख हड़ताल पर चले गए हैं। फिलहाल कर्मचारियों ने दो दिवसीय हड़ताल शुरू की है, साथ ही चेतावनी भी दी कि अगर कौशल रोजगार निगम को खत्म नहीं किया और मांगें पूरी नहीं तो फिर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस बार काली दीवाली मनाते हुए दूसरे विभागों के कर्मचारियों के साथ मिलकर आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। नप कर्मियों के हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था पर खासा असर पड़ रहा है। नगर परिषद कर्मचारी संघ के प्रधान सूरज कुमार व बबली देवी की अगुवाई में गुरुवार को सफाई कर्मचारियों ने दादरी के नगर परिषद कार्यालय परिसर में एकजुट होते हुए धरना दिया और दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उनके प्रदर्शन में दूसरे विभागों के कर्मचारी संगठन भी समर्थन में पहुंचे।

विभिन्न मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर रोष जताया

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए स्पष्ट शब्दों पर चेतावनी दी कि इस बार काली दीवाली मनाते हुए आंदोलन आर-पार का होगा। उन्होंने सरकार पर कर्मचारियों के साथ हुए समझौते से मुकरने के भी आरोप लगाए। कर्मचारी नेता सूरज कुमार ने कहा कि बार-बार सरकार को मांगों के संदर्भ में आगाह कर चुके हैं। सरकार से मांगों के संदर्भ में हुए समझौते के बाद भी धरातल पर लागू नहीं किया। अब क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की है। सरकार उनकी मांगों को नहीं मानेगी तो दूसरे विभागों के कर्मचारियों के साथ मिलकर हड़ताल को अनिश्चित चलाएंगे। सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, जिसकी जिम्मेदार सरकार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button