General

जागरूकता और सर्तकता ही डेंगू को हराने का हथियार है : स्वास्थ्य निरीक्षक

हंगोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन गाँव खेडी और हंगोली में 3 टीमों द्वारा 310 घरों में सोर्स डिडक्शन एक्टिविटी के दौरान 1695 कंटेनर को चैक किया गया जिनमे से 13 घरों में मिले 82 कंटेनर को मौके पर ही खाली कर दिया गया है। केवल 3 घरों में ही डेंगू लार्वा मिला है । हाउस इंडेक्स 0.9 और कंटेनर इंडेक्स 0.1पाया गया।

कलम बाण रायपुररानी

दविंद्र बाजवा : (28.07.2025) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुररानी के हंगोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एरिया में डेंगू, मलेरिया जैसी भयानक बीमारियों को फैलने से बचाव के लिए सीएचसी के वरिष्ट चिकित्सा अधिकारी डॉ.संजीव गोयल के दिशा निर्देश अनुसार एवम् पीएचसी हंगोला के चिकित्सा अधिकारी डॉ. खुशविंदर की देख रेख में तथा स्वास्थ्य निरिक्षक सन्दीप कुमार के निरीक्षण में आज 3 टीमों के सदस्यों डोमेस्टिक ब्रीडर चैकर मोनिका,रुबीना,संदीप और आशा वर्कर पूजा व निशा गनौली ने गांव खेड़ी और हंगोली में घर घर जा कर डेंगू, मलेरिया के लिए सोर्स डिडक्शन एक्टिविटी की ।

कार्य कर रही 3 टीमों द्वारा 310 घरों की विजिट की गई । जिनमे से 3 घरों में लार्वा मिला है। घरों में मौजूद 1695 कंटेनर को चैक किया जिनमे से आंशिक शक के आधार पर 82 कंटेनरों को मौके पर ही खाली करवा दिया गया। जागरूकता और सतर्क रहने के लिए लोगों को हेल्थ टाक्स भी दी गई। डेंगू की घर घर जा कर कर रही सोर्स डिडक्शन टीमों का स्वास्थ्य निरीक्षक संदीप कुमार नेऔचक निरीक्षण किया। वरिष्ट चिकित्सा अधिकारी डा. संजीव गोयल ने कहा कि हर रोज लगातार हमारे चिकित्सक अच्छे से लोगो का इलाज कर रहे हैं जिसके कारण जनता में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति विश्वास बढ़ रहा है । डेंगू का लार्वा मिलने पर लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करते हुए समझाया जा रहा है कि अपने कंटेनर में पानी स्टोर करो लेकिन उसे रूटीन में 2-3 दिन तक प्रयोग कर लो जिससे लार्वा ही पैदा नहीं होगा । लार्वा नही तो डेंगू का मच्छर भी नही होगा।

एसएमओ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग करे,उनकी डेंगू के बारे में बताई गई जानकारी पर अमल करें। जनता से अपील करते हुए स्वास्थ्य निरीक्षक सन्दीप कुमार ने कहा कि लोगों में जागरूकता और सतर्कता ही डेंगू को काबू करने का मुख्य हथियार है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button