PanchkulaPolitics

गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में छात्रों के साथ भाजपा का बजट संवाद कार्यक्रम

कलम बाण पंचकूला
नरेश सरोहा : भाजपा द्वारा आम बजट 2026 की विशेषताओं के प्रचार प्रसार के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पंचकूला सेक्टर 1 के गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में भी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बजट संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्यवक्ता पहुंचे जिला मीडिया इंचार्ज के. चन्दन ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण रहने वाली है। उन्होंने कहा, पैंसठ प्रतिशत आबादी के साथ भारत आज दुनिया का सबसे युवा देश है और पूरे दुनिया की निगाहें हिंदुस्तान के युवाओं के कौशल और प्रतिभा पर टिकी है। उन्होंने कहा, सूचना तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में भारतीय युवाओं ने विश्व में अपनी धाक जमाई है। के. चन्दन ने कहा, 2026 का बजट सरकार की दूरगामी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया जैसे मिशन के माध्यम से आज देश के युवा स्वावलम्बी और आत्मनिर्भर बन रहे है। के. चन्दन ने संवाद कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा पूछे गए तमाम प्रश्नों के उत्तर भी दिए। उन्होंने बताया, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल के निर्देशानुसार पंचकूला के व्यापारियों, किसानों, महिलाओ, श्रमिकों के साथ भी बजट संवाद कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ शैलजा छाबड़ा ने कहा कि छात्रों को अपने पाठ्यक्रम के अलावा देश दुनिया के समसामयिक विषयो के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित सीए नरेश सिंगला ने भी बजट के मुख्यबिन्दुओ से छात्रों को अवगत करवाया। कार्यक्रम के संयोजक एवं कॉमर्स विभाग के प्रमुख डॉ अनिल पांडेय ने भी छात्रों को सम्बोधित करते हुए देश के प्रति युवाओ के योगदान को लेकर प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button